‘पिछला शो रोटियां बेलकर जीता था आकांक्षा चौधरी ने शिल्पा पर कसा तंज.

एकता कपूर का रियलिटी शो लॉक अप 2 दिन पर दिन और भी ज्यादा इंट्रेस्टिंग होता जा रहा है. शो में जब से शिल्पा शिंदे की एंट्री हुई तब से जेल का माहौल और ज्यादा गर्म हो गया है. रोज ही शिल्पा किसी न किसी से लड़ती नजर आती हैं. वहीं अपकमिंग एपिसोड में शिल्पा और आकांक्षा चौधरी के बीच तीखी बहस देखने को मिली है. इस बहस में आकांक्षा ने शिल्पा पर तंज कसते हुए कहा है कि पिछला शो तो वो रोटियां बेलते हुए जीत गई थीं. लेकिन यहां रोटियां बेलने का कोई सिस्टम नहीं है.आकांक्षा ने शिल्पा को ये बात उनके बिग बॉस विनर बनने पर कही है. आकाक्षां यहीं नहीं रुकी उन्होंने शिल्पा को खूब खरी खोटी सुनाई. अपकमिंग एपिसोड का ये प्रोमो खूब वायरल हो रहा है. आकांक्षा सिर्फ शिल्पा ही नहीं बल्कि श्रेया कालरा से भी लड़ती नजर आई हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आने वाले एपिसोड में क्या कुछ देखने को मिलने वाला है.

लॉक अप के अपमकमिंग एपिसोड में होगा बवाल

लॉक अप 2 के अपमकिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है. इस प्रोमो में आकांक्षा की एक हरकत की वजह से ज्यादातर कैदी उनपर बरसते हुए दिखाई दिए. आने वाले एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि श्रेया कालरा अपने एक्सेस कार्ड की ताकत का इस्तेमाल करते हुए आकांक्षा चौधरी को खाना ऑर्डर नहीं करने देती हैं.जब श्रेया, आकांक्षा से माफी मांगने के लिए कहती हैं तो वह साफ इनकार कर देती हैं.सके बाद जैसे ही आकांक्षा खाना ऑर्डर करने के लिए स्क्रीन छूती हैं, श्रेया उन्हें रोक देती हैं और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो जाती है.बहस के दौरान श्रेया गुस्से में कहती हैं, “मुझे दोबारा मत छूना, वरना थप्पड़ मार दूंगी.” जवाब में आकांक्षा भी पलटवार करते हुए कहती हैं कि उन्हें हाथ न लगाएं और अगर दोबारा ऐसा हुआ तो वह उनका पूरा गेम बिगाड़ देंगी. हालात बिगड़ते देख आकांक्षा चमोला, वरुण यादव और मधुरी जैन ग्रोवर बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराने की कोशिश करते हैं.

शिल्पा शिंदे पर कसा तंज

प्रोमो के अगले हिस्से में आकांक्षा चौधरी, शिल्पा शिंदे के ‘बिग बॉस 11’ जीतने को लेकर तंज कसती नजर आती हैं.वह कहती हैं, “पिछले शो में रोटियां बेलते-बेलते शो जीते थे, यहां रोटियां बेलने वाला सिस्टम नहीं है मैडम.” उनकी यह बात सुनकर हर्षद चोपड़ा, शिवांगी और अन्य कंटेस्टेंट्स उन्हें समझाने की कोशिश करते हैं कि शिल्पा उनसे काफी सीनियर कलाकार हैं और उन्हें इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. लेकिन आकांक्षा किसी की बात नहीं मानतीं और कहती हैं, “भाड़ में जाए सीनियरिटी. वहीं योगेश भी उनका साथ देते हुए कहते हैं कि सीनियरिटी की परवाह उन्हें नहीं है.दूसरी ओर, शिल्पा शिंदे यह सब सुनकर हैरान रह जाती हैं और सिर्फ इतना कहती हैं, “सो सैड.”

गुस्से में बिस्तरों पर फेंका पानी

प्रोमो में आगे दिखाया गया है कि विवाद के बाद आकांक्षा कुछ कंटेस्टेंट्स के बिस्तरों पर पानी डाल देती हैं, जिससे घर का माहौल और भी तनावपूर्ण हो जाता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस लड़ाई का असर घर के बाकी सदस्यों और खेल पर क्या पड़ता है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts