एआईएमआईएम ने अरशद राणा को बनाया पश्चिम यूपी का महासचिव, समर्थकों में खुशी की लहर

मीरापुर विधानसभा उपचुनाव में AIMIM के टिकट पर दमदार प्रदर्शन करने वाले नेता अरशद राणा को पार्टी नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। AIMIM प्रमुख असदउद्दीन ओवैसी के निर्देश पर पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मेहताब चौहान ने अरशद राणा को प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन को मजबूती देने और क्षेत्र में पार्टी की पकड़ को और मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है।

अरशद राणा की इस अहम भूमिका में नियुक्ति की खबर मिलते ही उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। लोगों ने इसे पार्टी के भविष्य के लिए सकारात्मक कदम बताया है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि अरशद राणा के नेतृत्व में पार्टी को नई दिशा मिलेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में पश्चिमी यूपी में AIMIM कम से कम 25 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

अरशद राणा लंबे समय से पार्टी के साथ सक्रिय हैं और जमीनी स्तर पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। उनकी नियुक्ति से न सिर्फ संगठन को ताकत मिलेगी, बल्कि युवाओं और आम जनता का विश्वास भी AIMIM में बढ़ेगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts