AI समिट शर्टलेस प्रोटेस्ट केस में बड़ा अपडेट, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने AI समिट के दौरान शर्टलेस प्रोटेस्ट करने के मामले में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस चिब को तिलक मार्ग थाने में रखा है।पुलिस स्टेशन के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस के जवान गेट पर तैनात हैं।दिल्ली पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है, लेकिन सियासी पारा हाई हो गया है। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर केंद्र सरकार पर हमला किए जा रहे हैं।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘दिल्ली पुलिस की ओर से IYC के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई उदय भानु चिब और अन्य युवा साथियों की गैरकानूनी गिरफ्तारी की मैं कड़ी निंदा करता हूं, ‘ताना-शाह’ सरकार यह भूल रही है कि लोकतंत्र में युवाओं का आवाज उठाना, सवाल पूछना और विरोध करना अपराध नहीं, बल्कि लोकतंत्र का सबसे मजबूत हथियार है।’उन्होंने आगे लिखा, ‘हमारे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिना किसी हिंसा या उकसावे के, सिर्फ शांतिपूर्ण तरीके से प्रधानमंत्री के समझौतों और युवाओं की अनसुनी पीड़ा को सामने लाया। यह एक साहसी, जायज और लोकतांत्रिक कदम था, जिसे दबाने के लिए अब सरकार के द्वारा पुलिसिया दमन का सहारा लिया जा रहा है, यह कार्रवाई न केवल गैरकानूनी है, बल्कि अभिव्यक्ति की आजादी और लोकतंत्र पर सीधा हमला भी है।’

वघेल ने लिखा, ‘हम मांग करते हैं कि उदय भानु चिब जी सहित सभी गिरफ्तार IYC कार्यकर्ताओं को तुरंत रिहा किया जाए और उन पर लगाए गए सभी झूठे आरोप वापस लिए जाएं तथा इस तरह की दमनकारी कार्रवाईयों को तत्काल रोका जाए, लड़ेंगे-जीतेंगे।’

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts