रेप के बाद बुरका पहन, लिपस्टिक लगाकर वृंदावन में छिपा था,

राजस्थान,धौलपुर जिले की कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. इनामी बदमाश ने नाबालिग लड़की को नौकरी दिलाने के बहाने 15 दिसंबर को उसके साथ दुष्कर्म किया था, जिसके बाद फरार हो गया.इनामी बदमाश बुर्का पहनकर और होठों पर लिपस्टिक लगाकर वृंदावन में रह रहा था, लेकिन भेष बदलकर भी ज्यादा दिन तक पुलिस से बच नहीं पाया.

वृंदावन में छिपा हुआ था बदमाश

एसपी विकास सांगवान ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी 10 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस 15 दिसंबर से तलाश कर रही थी. पुलिस ने जगह-जगह पर बदमाश को पकड़ने के लिए दबिश दी. कोतवाली के हेड कॉन्स्टेबल मनोज कुमार को सूचना मिली थी कि 10 हजार रुपए का इनामी बदमाश वृंदावन यूपी में छुपा हुआ है.

बताए हुए स्थान पर टीम मौके पर पहुंची, जहां इनामी बदमाश बुर्का पहनकर होठों पर लिपस्टिक लगाकर बैठा था. पुलिस ने इनामी बदमाश को मौके से पकड़ लिया. पुलिस ने बदमाश को पकड़ने के लिए करीब CCTV खंगाले. पुलिस की आधा दर्जन टीमें लगाकर दबिश दे रही थीं.

ये था पूरा मामला

15 दिसंबर को आरोपी ने नाबालिग लड़की को फोन कर नौकरी दिलाने के बहाने अपने घर बुला लिया. नाबालिग लड़की अपने छोटे भाई के साथ घर पर आ गई. आरोपी ने उसके भाई को डॉक्युमेंट्स की फोटोकॉपी कराने के लिए बाहर भेज दिया. अकेला देख आरोपी ने नाबालिग लड़की को जबदस्ती घर में पकड़ लिया औऱ उसके साथ दुष्कर्म कर दिया.

गुस्साई भीड़ ने कर दिया था हमला

नाबालिग लड़की उसके चुंगल से छूटकर घर के बाहर आ गई और उसने हंगामा कर दिया. हंगामा को देख मौके पर कॉलोनी वासी एकत्रित हो गए. कॉलोनी वासियों ने एकत्रित होकर मौके पर जमकर हंगामा किया. सूचना मिलते ही आरोपी को बचाने के लिए एक महिला और एक व्यक्ति मौके पर पहुंच गए. वह आरोपी को बचाने की कोशिश कर रहे थे, तभी गुस्साई भीड़ ने उनको पकड़ लिया और दोनों के साथ जमकर मारपीट कर दी. सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों को भीड़ से बचाया. इस दौरान आरोपी बाइक लेकर फरार हो गया.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts