पश्चिम एशिया में हालात की समीक्षा के बाद भारतीय दूतावास ने जारी किया नया अपडेट

पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल-अमेरिका हमलों की वजह से भारी तनाव की स्थिति देखने को मिल रही है। इसका असर इन देशों में रहने वाले छात्रों की पढ़ाई पर भी देखने को मिल रहा है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ( सीबीएसई ) ने जीसीसी में 12वीं कक्षा के बोर्ड एग्जाम के बारे में 15 मार्च 2026 का एक सर्कुलर जारी किया है। यह एडवाइजरी बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के लिए जारी की गई है।

ओमान में भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

ओमान में भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी में लिखा, “यह 01.03.2026, 03.03.2026, 05.03.2026, 07.03.2026 और 09.03.2026 के सर्कुलर के बाद आया है। प्रभावित देशों के स्कूलों और अथॉरिटीज से मिले इनपुट और अपील के आधार पर 12वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम कराने की संभावना की समीक्षा की गई।”

CBSE ने कैंसिल की परीक्षाएं

एडवाइजरी में आगे कहा गया, “बोर्ड ने ये फैसले लिए हैं कि बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई के छात्रों के लिए 16 से लेकर 10 मार्च तक होने वाली 12वीं क्लास की सभी परीक्षाएं कैंसिल कर दी गई हैं। इसके अलावा जो परीक्षाएं पहले 01.03.2026, 03.03.2026, 05.03.2026, 07.03.2026 और 09.03.2026 के सर्कुलर के जरिए स्थगित की गई थीं, वे भी रद्द हो जाएंगी। इन देशों में 12वीं क्लास के छात्र के लिए रिजल्ट घोषित करने का तरीका सही समय पर अलग से बताया जाएगा।

सीबीएसई ने 10 मार्च को स्थिति की समीक्षा

बता दें, इससे पहले जब एडवाइजरी जारी की गई थी, तो दूतावास ने जानकारी साझा किया था कि परीक्षा स्थगित होने के बाद नई तारीख बाद में बताई जाएगी। दूतावास ने यह भी बताया था कि सीबीएसई 10 मार्च को स्थिति की समीक्षा करेगा और 12 मार्च से होने वाली परीक्षाओं के बारे में सही फैसले लेगा।

पहले परिक्षाओं को टालने की दी थी जानकारी

इससे पहले ओमान में भारतीय दूतावास ने बोर्ड के हवाले से ईरान-इजरायल युद्ध के मद्देनजर बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में स्थित संबद्ध विद्यालयों में 9, 10 और 11 मार्च को होने वाली 12वीं बोर्ड परीक्षा को फिलहाल के लिए टालने की जानकारी दी थी।

इन देशों के लिए जारी की एडवाइजरी

ओमान में भारतीय दूतावास ने कहा था, “सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने 7 मार्च को जीसीसी में 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा के बारे में एक सर्कुलर जारी किया है। प्रभावित देश बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई हैं। यह 01.03.2026, 03.03.2026 और 05.03.2026 के सर्कुलर का अगला हिस्सा है।”

सीबीएसई ने हालात देखते हुए लिया फैसला

एडवाइजरी के अनुसार, मिडिल ईस्ट (बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई) के कुछ हिस्सों में मौजूदा हालात का गंभीरता से समीक्षा करने के बाद, बोर्ड ने क्लास 12वीं के लिए 9 मार्च 2026 (सोमवार), 10 मार्च 2026 (मंगलवार) और 11 मार्च (बुधवार) को होने वाले एग्जाम को टालने का फैसला किया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts