अलवर मिनी सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन सतर्क

अलवर: अलवर मिनी सचिवालय के कलेक्टर सभागार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई, जिससे जिले में हड़कंप मच गया। पिछले महीने भी इसी तरह की धमकी आई थी, जिसके बाद जयपुर से बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया था। इस बार भी धमकी मिलते ही प्रशासन ने तत्परता दिखाई और पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता तथा डॉग स्क्वायड की टीमों को मौके पर तैनात किया। पूरी इमारत की गहन तलाशी ली गई, लेकिन कोई संदिग्ध या ज्वलनशील पदार्थ नहीं मिला। अतिरिक्त जिला कलेक्टर बीना महावर ने बताया कि नागरिकों को शांत रहने की अपील की गई है और सुरक्षा के सभी मानकों का पालन किया जा रहा है। पुलिस साइबर टीम धमकी देने वाले व्यक्ति या समूह का पता लगाने में जुटी हुई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts