अपर जिलाधिकारी ने जनपद की व्यवस्था का किया भ्रमण और कावड़ियों पर की फूलों की वर्षा।     

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर। जनपद के लोकप्रिय अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने जनपद की सीमा से सीमांत तक पूर्ण कावड़ मार्ग का निरीक्षण किया। एवं कई स्थानों पर पैदल भ्रमण किया और शिव भक्तों के हाल-चाल जाने एवं उनसे पूछा कि कावड़ियों को कोई किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत तो नहीं आ रही है,कुछ कावड़ियों ने कुछ समस्याएं बताई जिनका निस्तारण तत्काल ही अपर जिला अधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा किया गया।

और पैदल ही लगातार भ्रमण जारी करते हुए कावड़ियों की समस्याओं से रूबरू होते रहे बीच-बीच मेंआम जनता के लोगों से वार्ता करते हुए उनसे सहयोग की अपील भी उल्लेखनीय है कि जब से जनपद में कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ है तब से लगातार जनपद के लोकप्रिय अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह कावड़ यात्रा की सुदृढ़ और सकुशल सुरक्षित व्यवस्था हेतु निरंतर और नियमित रूप से भ्रमण कर रहे हैं निरीक्षण कर रहे हैं और दिशा निर्देश दे रहे हैं। कुल मिलाकर कावड़ यात्रा को सुरक्षित संपन्न कराने हेतु पूरी ताकत के साथ लगे हुए हैं आज भी खतौली क्षेत्र में भी अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह ने पैदल भ्रमण किया एवं सुरक्षित कावड़ यात्रा हेतु दिशा निर्देश दिए, और लगातार का शिव भक्तों के बीच में बने रहे और उनके हाल-चाल भी पूछते रहे आम जनता द्वारा भी और कावड़ियों द्वारा भी लोकप्रिय अपर जिला अधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह के परिश्रम और पारदर्शिता की जबरदस्त सराहना की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts