आकर्षण बना वृंदावन धाम के विश्व प्रसिद्ध कलाकारों का अभिनय

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

शाहपुर।नगर के मेन बाजार स्थित श्री रामलीला मैदान में रामलीला मंचन के दूसरे दिन दिन रंगमंच पर भगवान गणेश के साथ भगवान विष्णु एवं रामायण जी की आरती हुई इसके पश्चात वृन्दावन धाम से पधारी विश्व प्रसिद्ध कला मंडली के कलाकारों ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया ।

 

गौरतलब है कि इससे पूर्व गत दिवस नारद मोह की लीला के अंतिम चरण मे देव ऋषि नारद जी द्वारा भगवान विष्णु एवं जय विजय को दिए गए श्राप के प्रसंग का सुंदर मंचन किया। इसके बाद रावण कुंभकरण एवं विभीषण के जन्म की लीला का प्रदर्शन कलाकारों द्वारा बेहतरीन वेशभूषा एवं भाषा शैली के द्वारा किया गया। लंकापति रावण अपने पूर्व जन्म में भगवान विष्णु के द्वारपाल हुआ करते थे ऋषियों के कारण उन्हें तीन बार राक्षस कुल में जन्म लेना पड़ा महा पंडित महा ज्ञानी ज्योतिष के महान जानकार एवं सबसे बड़े शिव भक्त रावण ने मय दानव की पुत्री मंदोदरी से विवाह किया तथा लंका पर शासन करने के उपरांत उसने समस्त देवताओं समेत देवताओं के राजा इंद्र पर विजय प्राप्त कर ली और ऋषि-मुनियों से भी रक्त के रूप में कर लेना प्रारंभ कर दिया रावण के अत्याचार से पृथ्वी सहम गई तथा भगवान विष्णु से रावण के आतंक से मुक्ति के लिए मानव रूप में अवतार लेने का आग्रह किया इस पूरी लीला को प्रसिद्ध कला मंडल के द्वारा अति सुंदर झांकियों एवं संवाद के द्वारा प्रस्तुत किया गया पहली बार रंगमंच पर इतने विस्तार से इस लीला का मंचन हुआ।
श्री रामलीला के दूसरे दिन नगर के साथ-साथ देहात से भी बड़ी संख्या में राम भक्त भगवान राम के जीवन चरित्र का सजीव चित्रण देखने पहुंचे थाना प्रभारी सुनील कसाना के नेतृत्व में पुलिस बल ने श्री रामलीला मैदान एवं आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के उचित प्रबंध किए हैं ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई कष्ट महसूस ना हो थाना प्रभारी ने श्री रामलीला के मंच से स्पष्ट रूप से कहा कि एक पखवाड़े तक चलने वाले इस आयोजन में सुरक्षा की दृष्टि से कोई समझौता नहीं किया जाएगा उन्होंने विश्वास दिलाया कि श्री रामलीला कमेटी को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। वही असामाजिक तत्व को किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी उनकी जगह केवल सलाखोंके पीछे होगी।
उधर दूसरी ओर रामलीला कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी महोत्सव को सफल बनाने में जुटे हुए हैं । श्री रामलीला मंचन के दूसरे दिन व्यवस्था बनाने में हरिमोहन सिंघल बैंकट हाल वाले, पूर्व सभासद उमेश गोयल,श्री आदर्श रामलीला कमेटी के मुख्य संरक्षक श्याम पाल संगल भाई जी , अध्यक्ष सुनील मित्तल, प्रबंधक बालेश सिंघल, उपाध्यक्ष अरुण मित्तल ,अनिल बंसल,डा अनुज अग्रवाल,भंवर पाल कश्यप, स्टेज मंत्री मणिकांत मित्तल, ब्रज मोहन कोरी, जुलूस मंत्री मनोज अग्रवाल ,प्रवेश अग्रवाल के साथ-साथ वरिष्ठ पदाधिकारी सुदेश अग्रवाल,प्रमोद करण वाल, मुकेश मित्तल बबलू नामदेव, पवन सक्सेना , विशाल करण वाल ,नीरज कर्ण वाल गोल्डी, अनिल गोयल ,शिवम सिंघल ,विनीत मित्तल नितिन मित्तल अक्षय अग्रवाल ,अंकित सिंघल ,मोहित बंसल का सहयोग रहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts