पुलिस मुठभेड़ मे एक शातिर गौकश वांछित अभियुक्त घायल गिरफ्तार।

भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। बुढाना पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ मे एक शातिर गौकश वांछित अभियुक्त घायल गिरफ्तार जिस के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा मय दो जिन्दा व एक खोखा कारतूस बरामद किये। अभियुक्त द्वारा बरामदगी के दौरान छिपाये गये तमंचे से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत की गयी थी फायरिंग।जनपद में गौतस्करी गौकशी की घटनाओं को रोकने और वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी गजेन्द्रपाल सिंह प्रभारी निरीक्षक और थाना प्रभारी आनन्द देव मिश्र के कुशल नेतृत्व में, पुलिस टीम द्वारा गौकशी पुलिस मुढभेड के अभियोग में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान बरामदगी अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग कर पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया गया,जिसमें पुलिस टीम द्वारा गौकश अभियुक्त को सठेड़ी नहर पुलिया के पास से आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में घायल गिरफ्तार किया गया। घायल गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद किया गया। घायल गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts