एसडीएम एवं सीओ मंडी के नेतृत्व में हुआ जबरदस्त फ्लैग मार्च।

भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सिखरेडा धंधेरा सिखेड़ा ,बेहरा आसा,दाहखेड़ी आदि जगह परगना अधिकारी एसडीएम खतौली अपूर्वा यादव और सीओ नई मंडी रुपाली राव ने आइटीबीपी के जवानों साथ फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान हिस्ट्रीशीटर बदमाशों से प्रभाभित होने वाले व्यक्तियों, ग्राम प्रधान, प्रतिष्ठित व्यक्तियों आदि से वार्ता की चिन्हित व्यक्तियों को आगामी लोक सभा चुनाव के मद्देनजर हिदायत दी गई। इस दौरान एसडीएम खतौली अपूर्वा यादव ने निर्देश दिए की हर हालत में लोकसभा चुनाव 2024 अत्यंत पारदर्शिता एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराया जाएगा और अपराधिक तत्व बदमाशों पर कड़ी निगाह रखी जाएगी। उन्हें पहले ही चिन्हित किया जा चुका है फलैग मार्च के दौरान एसडीएम खतौली अपूर्वा यादव ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण करने के पश्चात निर्देश दिए की सभी कार्य नियम अनुसार किए जाने चाहिए एसडीएम खतौली अपूर्वा यादव ने क्षेत्र के आपराधिक तत्व एवं गैर कानूनी कार्यो से जुड़े आपराधिक छवि के लोगों को भी कड़ी चेतावनी दी,और कहा कि मामूली शिकायत आने पर भी उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी एसडीएम खतौली अपूर्वा यादव के नेतृत्व में किए गए फ्लैग मार्च का बहुत ही बेहतरीन संदेश पूरे क्षेत्र में गया है और लोगों में सुरक्षा की भावना जगी है। उल्लेखनीय है कि एसडीएम खतौली अपूर्वा यादव द्वारा लगातार अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है और लगातार जनसंपर्क करके लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts