भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा सर्राफा संघ के पदाधिकारियों व व्यापारी बंधुओं के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में सुरक्षा सम्बन्धित सुझावों का आदान-प्रदान किया गया साथ ही समस्याओं को सुनकर त्वरित विधिक निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।जनपद में पुलिस ने व्यापारियों व आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है,
ओर समय समय पर व्यापारियों व ट्रान्सपोर्टर संघ के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी की जाती है। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा थाना कोतवाली नगर पर द्वारा सर्राफा संघ के पदाधिकारियों व व्यापारी बंधुओं के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान सर्राफा संघ के पदाधिकारी व व्यापारी बंधुओं सहित सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर व्योम बिंदल, थानाध्यक्ष कोतवाली नगर अक्षय शर्मा मौजूद रहे। सर्वप्रथम गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा सर्राफा संघ के पदाधिकारियों व व्यापारी बंधुओं से सुझाव व प्रतिपुष्टि ली गयी,ओर उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए सुरक्षा से संबंधित सभी पहलुओं की समीक्षा कर निराकरण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके उपरान्त महोदय द्वारा सम्पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन देते हुए अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों के बारे में जानकारी दी गयी। पुलिस अधीक्षक नगर ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस निरंतर शहर में गश्त करती है, मगर इसके अतिरिक्त व्यापारियों को भी सुरक्षा के प्रति सतर्क होना पड़ेगा। सभी व्यापारी बंधुओं को सुरक्षा की दृष्टि से अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, सीसीटीवी कैमरों की दिशा को सही रखने, आपसी समन्वय से मार्ग पर भी सीसीटीवी कैमरा लगवाने, रात्रि में प्रकाश की उचित व्यवस्था रखने, आपसी सहयोग से मार्केट में सुरक्षा गार्ड चौकीदार रखने, व्यापारिक कार्यों के दौरान कैश का परिवहन करने से पूर्व पुलिस को सूचित करने, किसी व्यापारी बंधु को किसी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति से किसी प्रकार का खतरा होने पर पुलिस को तत्काल सूचना देने आदि के संबंध में अवगत कराया गया। अंत में उपस्थित सभी सर्राफा संघ के पदाधिकारियों व व्यापारी बंधुओं को साइबर फ्रॉड आनलाइन ठगी व इनसे बचाव के तरीको पर विस्तार से जानकारी दी गयी।
























































