हरिद्वार से लौट रहे कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर किया गया भव्य स्वागत भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वितरित किए शीतल जल, मिष्ठान एवं जलजीरा

सहारनपुर में शिवभक्तों का स्वागत करते भाजपाई।

सहारनपुर श्रावण मास की पावन बेला में भगवान शिव के भक्त कांवड़ियों के सेवा-सत्कार का सिलसिला निरंतर जारी है। शनिवार की शाम 5 बजे देहरादून रोड स्थित सिटी पैथोलॉजी के सामने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ यात्रियों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए मिष्ठान, शीतल जल, शिकंजी, जलजीरा आदि की सेवा व्यवस्था की गई। भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था से ओतप्रोत ये श्रद्धालु सैकड़ों किलोमीटर की पदयात्रा कर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाकर अपने-अपने शिवालयों में शिवरात्रि के दिन जलाभिषेक करते हैं। इनकी यह श्रद्धा व तपस्या अत्यंत पुण्यकारी है, जिसे नमन करना प्रत्येक जन का धर्म है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा कांवड़ यात्रियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया है। प्रशासनिक और सामाजिक सहयोग के साथ सेवा शिविरों एवं स्वागत कार्यक्रमों की श्रृंखला में यह आयोजन उल्लेखनीय रहा। इस स्वागत समारोह में भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, निवर्तमान महापौर संजीव वालिया, वरिष्ठ नेता सुनील गुप्ता, गोकर्णनाथ शर्मा,  विजय माहेश्वरी, हेमंत अरोड़ा, अमर गुप्ता, पार्षद दल नेता  मुकेश गखड़, किशोर शर्मा, विपिन कुमार, योग चुग, मंडल अध्यक्ष  विजय वर्मा, मनोज तिवारी,  गोपाल मेहंदी रतन, हनी वर्मा, अजय वशिष्ठ, शैलेंद्र भूषण गुप्ता, सत्यार्थी, सूरज शुक्ला, मानवेंद्र भारद्वाज, पार्षद राजू सिंह, संजय गर्ग, अमित मित्तल, संदीप चैधरी पवार,  सुनील पवार, श्री राजकुमार शर्मा,  कपिल धीमान, श्रीमती रमा गुप्ता, श्रीमती सरोज शर्मा, श्रीमती रेखा रोहिल्ला आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सेवा भाव एवं सामाजिक समर्पण की भावना के साथ सभी शिवभक्तों को सम्मानित किया गया। वातावरण ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts