प्रदूषण विभाग का जेई रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार.

बांदा। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई की है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय, इंदिरा नगर बांदा में तैनात जेई सलमान को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए झांसी सेक्टर की ट्रैप टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी 02 नवंबर 2026 को कार्यालय में ही की गई। शिकायतकर्ता ग्रेनाइट क्रेशर प्लांट का संचालक है। उसने विजिलेंस झांसी में शिकायत की थी कि 18 जून 2026 को बिना सर्वे किए ही प्रदूषण बोर्ड कार्यालय बांदा से उसके पास जरिये व्हाट्सएप नोटिस आ गया। इसके बाद क्षेत्रीय अधिकारी ने फोन कर मिलने का दबाव बनाया। जब वह क्षेत्रीय अधिकारी शमाधवी कमलवंशी से मिलने गया तो उन्होंने कहा मेरे कार्यालय में सलमान, जेई साहब से मिल लीजिए। शिकायतकर्ता जब जेई सलमान के पास गया तो सलमान ने सीधे कहा जो नोटिस जारी हुआ है, उस पर कार्रवाई न करने के लिए मैडम को एक लाख रुपये देना पड़ेगा।” जब संचालक ने कहा कि यह बहुत ज्यादा है,

तो सलमान बोला – “इससे कम में काम नहीं होगा, मुझे यही आदेश है। परेशान संचालक ने कहा ठीक है, मैं व्यवस्था करके आता हूं”, लेकिन वह रिश्वत नहीं देना चाहता था, बल्कि रंगे हाथ पकड़वाना चाहता था। शिकायत की गोपनीय जांच कराई गई, तथ्य सही पाए गए। इसके बाद उ0प्र0 सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) झांसी की ट्रैप टीम ने जाल बिछाया और सलमान जेई को शिकायतकर्ता से 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए इंदिरा नगर स्थित कार्यालय में ही धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद थाना कोतवाली नगर बांदा में सलमान के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। विजिलेंस विभाग ने कहा है कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी है। यदि किसी राजपत्रित/अराजपत्रित अधिकारी/कर्मचारी द्वारा वैध कार्य के बदले रिश्वत मांगी जा रही हो तो रिश्वती विरोधी हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की जा सकती है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts