दो मासूम भाइयो की हत्या के मामले में नामजद मुख्य आरोपी गिरफ्तार.

बांदा। जनपद को दहला देने वाले नरैनी के नंदवारा दोहरे हत्याकांड में बांदा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में नरैनी पुलिस और एसओजी ने दो मासूम भाइयों की हत्या कर शव गड्ढे में छिपाने वाले दो और नामजद हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 30 सितंबर को थाना नरैनी के ग्राम नंदवारा में 4 और 6 साल के दो सगे भाई लापता हो गए थे। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया तो दोनों मासूमों के शव घर के पास पानी के गड्ढे से बरामद हुए। पुलिस ने शवों का पैनल से पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पिता भईयाराम की तहरीर पर 1 अक्टूबर को हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 3 अक्टूबर को 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस केस में 2 अन्य नामजदों के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे थे। कोर्ट से गैर-जमानती वारंट मिलने के बाद 25 अक्टूबर को दोनों को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी महेन्द्र पाल उर्फ राजू पुत्र सुरेन्द्र पाल पूर्व जिला पंचायत सदस्य, निवासी नंदवारा व ओमकार उर्फ शेरा पुत्र अच्छेलाल निवासी नंदवारा के निवासी हैं। पूर्व में पांच हत्यारोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण और सीओ नरैनी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में नरैनी पुलिस ने यह कार्रवाई की। इस कार्रवाई से साफ है कि मासूमों के हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts