बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के अपराधियों पर नकेल कसने के अभियान का असर दिखने लगा है। बबेरू थाना पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध तमंचा लेकर घूम रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 32 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। थाना बबेरू पुलिस गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति ग्राम पड़री से सिमौनी की तरफ अवैध तमंचा लिए जा रहा है। सूचना पर बबेरू पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को घेर लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 32 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने हथियार कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई, जहां उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त विमलकान्त उर्फ पप्पू पुत्र मतगंजन प्रसाद निवासी ग्राम पड़री, थाना बबेरू, जनपद बांदा का निवासी हैं। एसपी पलाश बंसल ने बताया कि जनपद में अवैध शस्त्रों के खिलाफ हमारा अभियान लगातार जारी है। किसी भी कीमत पर अपराधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। आम जनता की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। अगर कोई भी व्यक्ति अवैध हथियार रखता है या अपराध की योजना बनाता है, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बबेरू पुलिस की इस कार्रवाई के लिए टीम को शाबाशी दी जाती है।















