सीबीएसई बोर्ड द्वारा बच्चों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय देने के लिए सबसे देशभर में सबसे पहले बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी किया जाता है। पिछले वर्ष बोर्ड द्वारा 24 सितंबर को ही टाइम टेबल जारी कर दिया गया था वहीं फाइनल डेटशीट 30 अक्टूबर को जारी हुई थी। ऐसे में उम्मीद है कि इस वीक में बोर्ड द्वारा CBSE 10th 12th Time Table 2027 जारी कर दिया जायेगा। हालांकि, बोर्ड द्वारा अभी तक ऑफिशियल डेट की जानकारी नहीं दी गई है।
बोर्ड द्वारा 2027 के लिए सैंपल पेपर किये गए जारी
छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि सीबीएसई बोर्ड द्वारा 10th एवं 12th क्लास की तैयारियों के लिए सैंपल पेपर एवं मार्किंग स्कीम जारी कर दी गई है। सैंपल पेपर हल करके छात्र अपनी परीक्षा तैयारियों को परख सकते हैं वहीं मार्किंग स्कीम से प्रश्नों की संख्या, कौन से सेक्शन से कितने अंकों के प्रश्न पूछे जायेंगे आदि जानकारी हासिल कर सकते हैं।
बोर्ड पेपर एग्जाम के लिए टाइमिंग और शिफ्ट
सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन एक शिफ्ट में करवाया जाता है। मुख्य पेपर्स को हल करने के लिए छात्रों को 3 घंटे का समय वहीं कुछ पेपर्स को हल करने के लिए दो घंटे का समय प्रदान किया जाता है। परीक्षा के लिए टाइमिंग सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक रहेगी। जिन प्रश्न पत्रों को हल करने के लिए दो घंटे मिलेंगे उनके लिए टाइमिंग सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 12:30 तक रहेगी।
एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पूर्व होंगे जारी
सभी छात्रों को जानकारी के लिए बता दें कि एग्जाम में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड बोर्ड परीक्षा से कुछ दिन जारी होंगे। ध्यान रखें कि छात्र स्वयं से प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर सकेंगे। आपको अपने स्कूल से प्रवेश पत्र प्राप्त करना होगा.
जनवरी 2027 में होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम
सीबीएसई बोर्ड सेकेंडरी की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी माह से शुरू होकर मार्च माह तक वहीं सीनियर सेकेंडरी की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से लेकर अप्रैल तक आयोजित की जाती हैं। बोर्ड परीक्षा से पहले जनवरी 2027 माह में दोनों ही कक्षाओं के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम लिए जायेंगे।















