अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि बालों को खोलकर सोना अच्छा होता है या फिर बांधकर सोना बेहतर रहता है? आइए इस स्टोरी में जानते हैं सोते वक्त बालों की केयर कैसे करें.महिलाओं के बीच ये सवाल काफी आम है और बार-बार उनके द्वारा पूछा जाता है कि रात में सोते समय बाल खोलकर सोना सही है या बांधकर? कई महिलाएं समझती हैं कि दोनों ही तरीका सही है और बालों पर कोई असर नहीं पड़ता है. आपको शायद जानकर हैरानी होगी, लेकिन आपकी आदतें बालों पर असर डालती है, यानी की अगर आप अच्छी आदत अपनाते हैं, तो बाल मजबूत बने रहते हैं, वहीं अगर आप गलत आदत को लंबे समय से अपना रहे हैं, तो इसका सीधा असर बालों पर पड़ सकता है, जिससे आपको बाद में परेशानी होगी और आप तनाव का शिकार हो जाएंगे. आइए जानते हैं रात में सोते वक्त बाल खोलकर सोना चाहिए ये फिर बांधकर?
बाल बांधकर सोना सही है?
बालों को मजबूत बनाए रखने के लिए बेहतर रहेगा कि आप बालों को रात में सोते वक्त बांधकर न सोए. सोते वक्त बालों को टाइट रबर से बांधने के कारण नींद में बालों में खिंचाव हो सकता है, जिस वजह से आपके बाल कमजोर होने लगेंगे और टूट सकते हैं. इतना ही नहीं, खिंचाव के कारण आपको नींद में दर्द का भी एहसास हो सकता है, जिस कारण आपकी नींद भी प्रभावित हो सकती है.
क्या जुड़ा बनाकर सोना सही है?
अब सवाल उठता है कि क्या रात में सोने से पहले जुड़ा बनाना क्या सही आदत है? कई महिलाओं की आदत होती है कि वह रबर बैंड का इस्तेमाल करके जुड़ा बांधती है और कुछ क्लिप लगाकर सोती हैं. हालांकि, ऐसा करना भी बालों के लिए अच्छा नहीं है. बालों पर क्लिप लगाकर सोने से बाल टूट सकते हैं और क्लिप सिर में चुभ सकता है, जिससे चोट भी लग सकती है. इसके अलावा, रबर बैंड के इस्तेमाल के कारण बालों में खिंचाव हो सकता है, जिससे भी बाल टूट सकते हैं और नींद खराब हो सकती है.
बालों की मजबूती बनाए रखने के लिए क्या करें?
अब आप सोच रही होंगी की बालों को खोलकर सोना अच्छा हो सकता है, लेकिन ऐसा भी नहीं है. अगर आपके बाल लंबे हैं और बालों को आप रात में खोलकर सोती हैं, तो इससे बाल उलझ सकते हैं, जिससे बालों के टूटने की समस्या बढ़ सकती है. इतना ही नहीं, ऐसा करने से दोमुंहे बालों की समस्या भी बढ़ सकती है.बेहतर तरीका इसका ये हो सकता है कि आप अपने बालों की ढीली चोटी बनाकर सोएं. इस बात का खास ध्यान रखें कि चोटी बहुत टाइट ना हो, ताकि खिंचाव की स्थिति पैदा हो जाए. चोटी बनाने के लिए सिल्क या फिर साटन की स्क्रंची का इस्तेमाल किया जा सकता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें.















