जम्मू के कठुआ ज़िले में एक CISF कैंप में CISF के एक जवान ने अपने साथियों पर गोलियां बरसाईं. इस घटना में CISF के चार जवानों की मौत हो गई. जिनमें एक असिस्टेंट कमांडेंट और एक इंस्पेक्टर भी शामिल हैं. यह घटना बसोहली के मशका इलाके में सेवा पावर प्रोजेक्ट पर बने CISF कैंप में हुई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, CISF जवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद गोलीबारी हुई. इस घटना में CISF के चार जवानों की मौत हो गई है. इनकी पहचान कांस्टेबल रफीक अहमद, कांस्टेबल संदीप कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे और सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह के रूप में हुई है.















