बेगराजपुर में गरीबों की दुकानें हटाने पर मामला गरमाया.

मुजफ्फरनगर , मंसूरपुर के बेगराजपुर मार्ग पर गरीबों की चाय और खाने-पीने की दुकानों को हटाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कार्रवाई से प्रभावित दुकानदारों के समर्थन में किसान यूनियन तोमर की खतौली जिला अध्यक्ष आयुषी पवार ने मोर्चा खोलते हुए उनकी समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाने और गरीबों की आवाज उठाने की बात कही है।

आयुषी पवार ने कहा कि रोजी-रोटी के लिए छोटी दुकानें चलाकर परिवार का पालन-पोषण करने वाले गरीब दुकानदारों के सामने कार्रवाई के बाद आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मांग की कि कार्रवाई करते समय गरीब और जरूरतमंद लोगों की परिस्थितियों को भी ध्यान में रखा जाए।

उन्होंने अधिकारियों से गरीब दुकानदारों के साथ न्याय करने तथा कार्रवाई में समानता बरतने की मांग की। साथ ही कहा कि यदि किसी स्थान पर अतिक्रमण की कार्रवाई आवश्यक है तो सभी के लिए समान नियम लागू किए जाने चाहिए। दुकानदारों का कहना है कि अचानक दुकानें हटाए जाने से उनके सामने परिवार का खर्च चलाने की समस्या पैदा हो गई है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts