पीएम मोदी ने मंत्रियों के कामकाज की मिड टर्म समीक्षा की, परफॉर्मेंस रिपोर्ट तैयार

पीएम मोदी ने अपने सरकार के तीसरे कार्यकाल के कामकाज की मिड टर्म समीक्षा पूरी कर ली है. दिल्ली में दो दिनों तक चले चिंतन शिविर के जरिए पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों के कामकाज का ब्योरा लेने के साथ ही मंत्रियों की परफार्मेंस रिपोर्ट भी तैयार कर ली है. माना जा रहा है कि भविष्य में होने वाले कैबिनेट फेरबदल का आधार यही परफार्मेंस रिपोर्ट होगी.रिपोर्ट्स के मुताबिक, चिंतन शिविर में मंत्रियों से पूछा गया था कि चिंतन शिविर के दौरान उन्होंने दूसरों से क्या सीखा और खुद क्या इनपुट्स दिए. इसके लिए सभी मंत्रियों को कल एक एक पेज दिया गया था और उनसे पूछा गया कि आपने चिंतन शिविर और संवाद में अपने साथी मंत्री से क्या सीखा और आपने खुद क्या शेयर किया, वो लिख कर दें. बैठक में मंत्रियों से कहा गया कि वो ‘स्वयं का विकास’ और ‘जन विश्वास से जन भागीदारी’ जैसे विषयों के तहत अपने विभाग से जुड़े मुद्दों पर कमियों, चुनौतियों और आगे की कार्रवाई के बिंदुओं की पहचान करें.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts