बाँदा। ऑनलाइन ठग समझते थे कि पैसा गया तो वापस नहीं आएगा, लेकिन बांदा में उनका यह भ्रम चकनाचूर हो गया। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत साइबर क्राइम थाने की टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए ठगों के खाते से 2,86,255 रु की पूरी रकम वापस खींच लाई गई। एसपी पलाश बंसल ने आदेश जारी किया पीड़ित का एक-एक रुपया वापस आना चाहिए, ठगों को बख्शना नहीं है। इसी मिशन पर टीम ने 72 घंटे के अंदर तीन बड़े मामलों का पर्दाफाश किया।यूपीआई ठगी का शिकार बिसण्डा के हरिकृष्ण गुप्ता के खाते से 89,999 रु पार हो गए।साइबर टीम ने खाते को फ्रीज कराकर पूरे 89,999 रु वापस दिलाए। कोतवाली नगर के आदर्श मिश्रा ने एक लिंक पर क्लिक किया और क्रेडिट कार्ड से 1,00,068 रु गायब हो गया टीम ने टेक्निकल ट्रेसिंग कर पूरी रकम रिकवर की। कोतवाली के ही मुकेश कुमार ने एपीके डाउनलोड की और 1,68,000 रु का चूना लग गया। साइबर योद्धाओं ने 96,188 रु वापस करा लिए, बाकी पर कार्रवाई जारी है।पैसा वापस मिलते ही पीड़ितों की आंखों में आंसू आ गए। बोले “लगा था पैसा डूब गया, बांदा पुलिस ने उम्मीद जिंदा कर दी। एसपी पलाश बंसल ने अपील की है कि कोई भी अनजान लिंक, फाइल, फर्जी कस्टमर केयर कॉल पर क्लिक न करें। ओटीपी, पिन किसी को न दें। ठगी हो तो तुरंत सूचना दे। एक कॉल आपका पैसा बचा सकती है।















