मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने बुधवार (13 सितंबर ) नई दिल्ली में लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने साथ मिलकर ब्रेकफास्ट भी किया. अनवर इब्राहिम 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत के आधिकारिक दौरे पर आए हुए हैं.अनवर इब्राहिम की गांधी पर के साथ इस खास मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें राहुल और प्रियंका के साथ ही और भी कई लोग नजर आ रहे है. एक तस्वीर में सभी ब्रेकफास्ट करते दिखाई दे रहे हैं, तो दूसरी में तीनों एक साथ नजर आ रहे हैं. वहीं एक अन्य तस्वीर में राहुल और अनवर एक दूसरे का हाथ थामें हसते हुए नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों को देखकर साफ पता चलता है कि गांधी परिवार के साथ मलेशिया के प्रधानमंत्री का रिश्ता कितना खास और गहरा है. कांग्रेस ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इब्राहिम के साथ नाश्ते की बैठक से राहुल और प्रियंका गांधी की तस्वीरें साझा कीं.
2024 में भी हुई थी मुलाकात
अनवर इब्राहिम और राहुल गांधी की ये कोई पहली मुलाकात नहीं है. इससे पहले भी वो भारत यात्राओं के दौरान राहुल गांधी से मिल चुके हैं. साल 2024 में अनवर इब्राहिम आधिकारिक यात्रा पर भारत आए थे. उस दौरान भी उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात की थी और गांधी परिवार को अपना पारिवारिक मित्र बताया था.
2024 में भी हुई थी मुलाकात
अनवर इब्राहिम 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आए हुए हैं. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की. इस दौरान उनका बेहद खास अंदाज देखने को मिला. दिल्ली में आयोजित एक डिनर कार्यक्रम में वो हिंदी फिल्म का गाना गुनगुनाते नजर आए.
‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’
अनवर इब्राहिम ने कार्यक्रम में किशोर कुमार का लोकप्रिय गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाया. यह गाना साल 1965 में आई फिल्म ‘तीन देवियां’ का है, जिसे एसडी बर्मन ने कंपोज किया था और मजरूह सुल्तानपुरी ने इसके बोल लिखे थे.अनवर इब्राहिम हिंदी सिनेमा और उसके संगीत को पसंद करते हैं. उनका गाते गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.























































