एकांकिनी वैष्णव को मिला वर्ष 2026 का डा. गुप्त सम्मान.

मुजफ्फरनगर। हिन्दी जगत के प्रतिष्ठित सम्मानों में शुमार वर्ष 2026 का डा. गुप्त सम्मान साहित्यकार एकांकिनी वैष्णव को समारोहपूर्वक प्रदान किया गया। सम्मान के अंतर्गत उन्हें सम्मान ट्रॉफी, शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पमाला के साथ 11 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई। डा. कृष्ण चन्द्र गुप्त स्मृति न्यास, दिल्ली के तत्वावधान में रेलवे रोड स्थित ट्यूलिप वेंकट हॉल में डा. कृष्ण चन्द्र गुप्त स्मरण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता डा. बी.के. मिश्र ने की, जबकि स्पिक मैके के चेयरपर्सन प्रो. आर.एम. तिवारी मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार शर्मा ने किया। समारोह का संयोजन संदीप गुप्ता और तुषार कांत गुप्ता ने किया।मुख्य अतिथि प्रो. आर.एम. तिवारी ने कहा कि डा. कृष्ण चन्द्र गुप्त की स्मृति में आयोजित यह समारोह उनके साहित्यिक योगदान को नमन करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि गुप्त जी के परिजन प्रतिवर्ष आयोजन की निरंतरता बनाए रखने के साथ प्रतिभाशाली युवा साहित्यकार को सम्मानित कर महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। यही वजह है कि यह आयोजन हिन्दी जगत में विशिष्ट पहचान बना चुका है।

मुख्य वक्ता एसडी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डा. सविता ने कहा कि महान व्यक्तित्व केवल इतिहास नहीं बनाते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की दिशा और दशा भी तय करते हैं। डा. कृष्ण चन्द्र गुप्त धार्मिक आडम्बर और पाखंडवाद के विरोधी थे तथा उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी प्रेरणादायक है। कार्यक्रम में ब्रजराज सिंह, सुमन युगल, राजकुमार अग्रवाल और सीमा श्रोत्रिय ने भी विचार रखे। समारोह में बड़ी संख्या में साहित्यसेवियों और साहित्यप्रेमियों ने सहभागिता की।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts