भारतीय क्रिकेट टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने अपने पद से हटने का फैसला कर लिया है। अब वे भारत के असिस्टेंट कोच के तौर पर काम नहीं करेंगे। उन्होंने ये फैसला इंग्लैंड दौरे के बाद लिया है। डोशेट गौतम गंभीर की अगुवाई वाले कोचिंग स्टाफ में असिस्टेंट कोच की भूमिका निभा रहे थे। वे 2024 से इस पद पर रहे लेकिन अब उन्होंने भारतीय टीम से अलग होने का फैसला कर लिया।डोशेट को लेकर लगातार ऐसी खबरें भी सामने आई कि वे अपने रोल से खुश नहीं हैं। वे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए फील्डिंग कोच की भूमिका निभा रहे थे लेकिन 2024 में गंभीर के भारत के हेड कोच बनने के बाद वे टीम इंडिया के साथ जुड़ गए। अब भारतीय टीम का साथ छोड़ने के बाद एक बार फिर से टेन डोशेट कोलकाता के साथ जुड़ सकते हैं।
रयान टेन डोशेट ने छोड़ा पद
ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक टेन डोशेट ने भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच के पद से हटने का फैसला कर लिया है। वे अब कोलकाता के साथ आईपीएल में नजर आएंगे। उन्होंने लगभग दो सालों तक भारतीय क्रिकेट को अपनी सेवाएं दी और अब अलग होने का फैसला किया है। हालांकि, इसको लेकर टेन डोशेट या बीसीसीआई की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।























































