विश्व शांति और भाईचारे की कामना के साथ महिलाओं की कनक दंडवत यात्रा देवधाम तक जारी

मालाखेड़ा श्रावण मास के पावन अवसर पर मालाखेड़ा उपखंड के गांव परसा का बास की महिलाओं ने विश्व शांति, सुख-समृद्धि और भाईचारे की भावना के साथ कनक दंडवत यात्रा शुरू की है। गांव में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने स्टेट हाईवे 44 स्थित नटनी का बारा से देवधाम तक दंडवत यात्रा आरंभ की।

यह धार्मिक यात्रा नटनी का बारा से शुरू होकर रूपारेल बारा बियर के पास स्थित देवधाम तक जाएगी। इस दौरान महिलाएं सड़क मार्ग पर लगातार दंडवत करते हुए आगे बढ़ रही हैं। चूंकि यह मार्ग भारी वाहनों की आवाजाही के लिए जाना जाता है, ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गांव के कई युवा उनके साथ पैदल चल रहे हैं और सतर्कता बरत रहे हैं।

गांव के एक युवक ने जानकारी देते हुए बताया कि यह यात्रा हर वर्ष आयोजित की जाती है और इस बार भी महिलाओं का एक विशेष समूह इसमें भाग ले रहा है। उनका उद्देश्य क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि, प्रेम और सौहार्द बनाए रखना है। यात्रा का समापन देवधाम पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना के साथ किया जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts