मुजफ्फरनगर में नई कचहरी के निर्माण को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह के साथ शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने जनपदवासियों और पत्रकारों से नई कचहरी के लिए उपयुक्त स्थान का सुझाव देने की अपील की है।
निरीक्षण के दौरान छपार में सरकारी जमीन को संभावित स्थान के रूप में देखा गया, जबकि शहरी क्षेत्र में उपयुक्त स्थान की कमी बताई गई। डीएम ने कहा कि सभी के सुझाव और जनहित को ध्यान में रखकर ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। नई कचहरी से शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है।















