एस. .डी .कॉलेज ऑफ़ लॉ में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन, सेमीफाइनल और फाइनल का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं में प्रतियोगिता में कुमारी विशाखा प्रथम स्थान पर रहीं, कुमारी सुहानी द्वितीय और अनम तृतीय स्थान पर रहीं। छात्रों में अफराज प्रथम, आशीष द्वितीय और गोविन्द सिंह तृतीय स्थान पर रहे।प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम को कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर रेणू गर्ग और निर्देशिका मंजू मल्होत्रा ने घोषित किया। प्राचार्या डॉक्टर रेणू गर्ग ने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें बधाई दी और उनकी प्रतिभाओं का समर्थन किया। उन्होंने भविष्य में भी छात्र-छात्राओं को कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी। निदेशिका मंजू मल्होत्रा ने भी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
प्रतियोगिता का संचालन प्रीति लौर, छवि जैन और अनीता सिंह ने किया। कॉलेज के समस्त स्टाफ भी उपस्थित थे। स्टाफ में डॉ. मुकुल गुप्त, अमित चौहान, पूनम शर्मा, बीता गर्ग, अमित त्यागी, डॉ. अभिनव गोयल, प्रदीप सिंघल, संतोष शर्मा, डॉ. दीपक मलिक, अमित भारद्वाज, वैभव कश्यप, उमेश चंद त्रिपाठी, गरिमा तोमर, प्रीती दीक्षित, विपुल कुमार, संजीव कुमार, शुभम सिंघल, विवेक सिरोही और मोहम्मद आमिर उपस्थित थे।















