दुल्हन पर हुई सोने के सिक्कों की बारिश, सिक्का लूटते नजर आएं सूट-बूट पहने बाराती, देखें ये Video

सोने के सिक्के उड़ाते हुए लोग।- India TV Hindi

Image Source : SOCIAL MEDIA
सोने के सिक्के उड़ाते हुए लोग।

आज तक आपने शादियों में लोगों को सिक्के या नोट उड़ाते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी किसी को सोने का सिक्का उड़ाते हुए देखा है? नहीं देखा तो आज इस वीडियो में ये नजारा देख लीजिए। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स एक शादी में दुल्हन पर सोने का सिक्का लुटाते हुए नजर आ रहा है। शख्स ने इतने सिक्के उड़ाए मानो कोई शादी में सोने की बारिश कर रहा हो।

दुल्हन पर उड़ाया गया सोना

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी के दौरान एक शख्स और एक महिला बीच में खड़ी दुल्हन पर सोने के सिक्के लुटा रहे हैं। दोनों को सोने के सिक्के लुटाते देख ऐसा लग रहा है कि जैसे सोना लुटाने का कोई कॉम्पिटिशन चल रहा हो। एक तरफ से महिला सोना लुटाते जा रही तो दूसरी तरफ से शख्स उसे कड़ी टक्कर दे रहा है। बीच में खड़ी दुल्हन मुस्कुरा रही है। वहीं, सूट-बूट पहने कुछ बाराती सोने के सिक्कों को लुटते हुए नजर आ रहे हैं।

लोगों ने किए मजेदार कमेंट

वीडियो को खबर लिखे जाने 1 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज और 50 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, तमाम लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है। कई लोगों ने इस हरकत को गलत बताते हुए कहा कि लोग इतना दिखावा क्यों करते हैं। दुनिया में और लोग भूख से मर रहे हैं और ये सोने के सिक्के उड़ा रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों ने कहा- ये सोने के सिक्के उछालो लेकिन हमें बुलाकर उछालो। ऐसे ही कई अन्य लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया। 

ये भी पढ़ें:

Video: जयमाला के दौरान भाव खा रही थी दुल्हन, हरकत देख गुस्साए दूल्हे ने कुछ ऐसे सिखाया सबक

YouTube Live के बीच पाकिस्तानी क्रिकेट एक्सपर्ट ने पत्नी को पीटा, वायरल Video देख भड़के यूजर्स

Source link

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts