इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ईसीबी ने इंग्लैंड की टेस्ट टीम के हेड कोच पद के सिलेक्शन के लिए प्रक्रिया को तेज कर दिया है, क्योंकि अगले ही महीने इंग्लैंड को अपनी अगली टेस्ट सीरीज खेलनी है।ब्रेंडन मैकुलम से टेस्ट की कोचिंग छिन गई है। ऐसे में ईसीबी इस पद को जल्द भरने की कोशिश में है। इसी कड़ी में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने कुल 9 कैंडिडेट्स को इस पद के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ का नाम भी पहले जोड़ा जा रहा था, लेकिन वे इस शॉर्टलिस्ट किए गए नामों में शामिल नहीं हैं।
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, ईसीबी ने जो नाम शॉर्टलिस्ट किए हैं। उनमें इंग्लैंड के ही पूर्व कोच और आरसीबी को दो बार आईपीएल जिता चुके एंडी फ्लावर के अलावा श्रीलंका की टीम के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा, चेन्नई सुपर किंग्स से हाल ही में नाता तोड़ने वाले दिग्गज कोच स्टीफन फ्लेमिंग, ऑस्ट्रेलिया की टीम के पूर्व कोच जस्टिन लैंगर, अफगानिस्तान के कोच रहे जोनाथन ट्रॉट, रिचर्ड डॉसन, टॉम मूडी, न्यूजीलैंड की टीम के पूर्व कोच माइक हेसन और एडी बिरेल का नाम शामिल है।
इंग्लैंड के भी 2 दिग्गज हैं शामिल
इंग्लैंड से दो दावेदार सामने आए हैं। इनमें जोनाथन ट्रॉट और रिचर्ड डॉसन का नाम शामिल है। जोनाथन ट्रॉट का सफर अब तक कोच के तौर पर अच्छा रहा है। अफगानिस्तान के लिए वे करीब 4 साल तक हेड कोच रहे, जहां टीम ने टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। ऐसे में वह बड़े दावेदारों में हैं, जबकि 7 टेस्ट इंग्लैंड के लिए खेलने वाले पूर्व ऑफ स्पिनर डॉसन भी इस रेस में बने हुए हैं।बाकी के सात विदेशी कोचों में एंडी फ्लावर रेस में आगे हैं, लेकिन वे इस समय आरसीबी और द हंड्रेड में लंदन की टीम के हेड कोच है। रिपोर्ट्स की मानें तो फ्लावर इंग्लैंड की टेस्ट टीम के हेड कोच बनने के ज्यादा इच्छुक नहीं हैं, क्योंकि उनकी उम्र 58 साल है और यह एक हाई प्रोफाइल जॉब है। वे पहले करीब 5 साल टीम के हेड कोच रह चुके हैं।आपको बता दें, 4 साल पहले जब मैकुलम को हेड कोच बनाया गया था तो स्टीफन फ्लेमिंग को भी इसके लिए ऑफर दिया गया था, लेकिन वे चेन्नई सुपर किंग्स के साथ थे तो उन्होंने उस समय मना कर दिया था, लेकिन अब वे सीएसके से अलग हो गए हैं तो वह भी बड़े दावेदार इस समय हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर और कोच जस्टिन लैंगर भी इस समय टेस्ट हेड कोच बनने की रेस में हैं। कुमार संगकारा इंग्लैंड में सेटल हैं और वह भी इसके लिए उपयुक्त उम्मीदवार हैं।
इंग्लैंड टेस्ट टीम के हेड कोच के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए दिग्गज
एंडी फ्लाव
कुमार संगकारा
स्टीफन फ्लेमिंग
जस्टिन लैंगर
जोनाथन ट्रॉट
रिचर्ड डॉसन
टॉम मूडी
माइक हेसन
आदि बिरेल























































