ICC Men’s T20 World Cup 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में प्रवेश कर चुका है। ग्रुप स्टेज के 9 दिनों तक चले 12 मुकाबलों के बाद चार टीमों की घर वापसी हो चुकी है और अब आज से सुपर-8 राउंड का आगाज हो रहा है। इस चरण में आठ टीमें दो ग्रुप में बंटकर सेमीफाइनल की दौड़ में जोर आजमाइश करेंगी। हर टीम को तीन-तीन मुकाबले खेलने होंगे और पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 स्थान हासिल करने वाली टीमें अंतिम चार में जगह बनाएंगी। सुपर-8 के मुकाबले अगले कुछ दिनों तक लगातार खेले जाएंगे, जिससे टूर्नामेंट का रोमांच चरम पर रहेगा। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब बड़ी टीमों की टक्कर और संभावित सेमीफाइनल समीकरणों पर टिकी हैं।















