लोकसभा चुनाव कराने जाएंगी निगम की 50 बसें

बिजनौर। लोकसभा चुनाव कराने के लिए जिले से निगम की 50 बसें जाएंगी। वहीं दूसरी ओर से जिले में पहले चरण का चुनाव कराने के लिए अनुबंधित बसों की भी रोडवेज से मांग की गई है। जिसके चलते निगम के अधिकारी संचालन दुरस्त करने में जुटे हुए हैं।जिले में चार डिपो बिजनौर, नजीबाबाद, धामपुर और चांदपुर है। सभी डिपो से 307 बसें संचालित हो रही हैं। इनमें निगम की 164 और अनुबंधित 143 बस हैं। चुनाव में निगम की 12 बसें गई हैं। जबकि 50 और बसें प्रशासन ने मांगी है। जोे सभी चरणों का चुनाव संपन्न कराने के बाद वापस आएंगी। इसके अलावा अनुबंधित बसें जिले में ही पहले चरण का चुनाव कराएंगी। बिजनौर, नगीना और मुरादाबाद लोकसभा सीट पर पहले चरण में चुनाव होने से यातायात थोड़ा प्रभावित होगा। जिसको लेकर निगम के अधिकारी तैयारी कर रहे हैं। जिससे यातायात प्रभावित न हो। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज सिंह पंवार ने बताया कि 19 अप्रैल को भी बसों का संचालन किया जाएगा। किसी भी यात्री को परेशान नहीं होने देंगे। प्रशासन जितनी बसों की मांग कर रहा है, उतनी बस भेजी जा रही हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts