भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
शाहपुर ,मुजफ्फरनगर जिले में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज, 25 अक्टूबर 2024 को थाना शाहपुर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में पाँच अवैध शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई का नेतृत्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह, और थानाध्यक्ष शाहपुर सुनील कसाना ने किया।गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के पास से 08 पेटी ब्लेंडर प्राइड अंग्रेजी शराब, 10 पेटी रॉयल स्टेग अंग्रेजी शराब, 10 पेटी चाली एप्पल ग्रीन देशी शराब हरियाणा मार्का, एक आई-10 कार, और एक मारुति सुजुकी ईको कार बरामद की गईं। अभियुक्तों के खिलाफ शाहपुर थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 60, 63, और 72 के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।















