5.5 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार.

बाँदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद को नशा मुक्त बनाने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन ईगल” के तहत थाना बिसण्डा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। देर रात रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर पुलिस गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्मैक लेकर बिलगांव की तरफ जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने खुरहण्ड रोड, ग्राम बिलगांव के पास घेराबंदी कर एक अभियुक्त को दबोच लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 47.1 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5.5 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान धर्मराज पुत्र बच्चा निवासी ग्राम सहेवा, थाना गिरवां, जनपद बाँदा के रूप में हुई है।पूछताछ में उसने बताया कि वह संजय नशीला से स्मैक खरीदकर गांव-गांव जाकर महंगे दामों पर बेचता है।पुलिस ने बरामद स्मैक और वाहन को कब्जे में लेकर अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है, जबकि उसके साथी फरार अभियुक्त संजय नशीला उर्फ छंग्गू मास्टर पुत्र नवल किशोर निवासी भूरा डेरा, कनवारा की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक बाँदा पलाश बंसल ने बताया कि जनपद को नशा मुक्त करने के लिए ‘ऑपरेशन ईगल’ चलाया जा रहा है। बिसण्डा पुलिस ने 47.1 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है जो मोटरसाइकिल से गांव-गांव स्मैक की सप्लाई करता था। नशे के सौदागरों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और फरार अभियुक्त को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts