मानव सेवा के उद्देश्य से रक्तदान शिविर आयोजित, 43 लोगों ने किया रक्तदान

मुज़फ्फरनगर। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन और लायंस क्लब मुज़फ्फरनगर दिव्या के संयुक्त तत्वावधान में एस.डी. मेडिकल इंस्टीट्यूट, भोपा रोड पर एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मानव सेवा और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका परिषद मुज़फ्फरनगर की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष राहुल कुमार गोयल, लायंस क्लब के अध्यक्ष नंद गोपाल बंसल, महासचिव संदीप सिंगल और अनिल बिंदल ने सहभागिता की।शिविर में 43 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। एस.डी. मेडिकल इंस्टीट्यूट की डॉक्टरों की टीम ने पूरी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से संचालित किया। रक्तदान के उपरांत सभी रक्तदाताओं को फल, जूस और प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जिससे उनका उत्साह और भी बढ़ा।इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष राहुल कुमार गोयल ने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है, जिससे किसी ज़रूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि संस्था सदैव सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देती है और ऐसे आयोजन आगे भी होते रहेंगे।कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारी अंकित बिंदल ने भी रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे जीवनदायिनी कार्य बताया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है।शिविर के सफल आयोजन में श्रवण गुप्ता (छपार), रजनीश अग्रवाल और गौरव गुप्ता ने विशेष भूमिका निभाई। इन सभी के समर्पण और सहभागिता से यह आयोजन सफल और प्रेरणादायी बन सका। आयोजकों ने भविष्य में भी इसी प्रकार के और अधिक जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts