2300 लक्ष्मी-नारायण यंत्रों का पूजन, आज निकलेगी महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा

 

शामली। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय अग्रवाल समाज, शामली रजिस्टर्ड के तत्वावधान में रविवार को हनुमान धाम स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में विशाल धार्मिक महायज्ञ का आयोजन किया गया। आचार्य संदीप के सानिध्य में 2300 श्री लक्ष्मी-नारायण यंत्रों का शुद्धिकरण और पूजन संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर महाराजा अग्रसेन जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद शामली के चेयरमैन अरविंद संगल और उनकी पत्नी मीनू संगल मुख्य यजमान रहे। वहीं, मां लक्ष्मी के यजमान प्रदीप संगल और उनकी पत्नी सपना संगल रहे। धार्मिक अनुष्ठान में अग्रवाल समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा

संस्था की ओर से सोमवार, 19 अक्टूबर को सुबह 9 बजे हवन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद श्री लक्ष्मी-नारायण यंत्रों को प्रसाद स्वरूप महाराजा अग्रसेन जी की भव्य शोभायात्रा में श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया जाएगा।शोभायात्रा शामली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगी। इसमें वीवी इंटर कॉलेज रोड, बड़ा बाजार, नया बाजार, रेलवे रोड, तालाब रोड और मिल रोड शामिल हैं। इसके बाद शोभायात्रा महाराजा अग्रसेन पार्क पहुंचेगी, जहां भव्य महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।अखिल भारतीय अग्रवाल समाज, शामली रजिस्टर्ड के अध्यक्ष चंचल गोयल, महामंत्री राहुल कुच्छल और कोषाध्यक्ष शुभम तायल ने धर्मप्रेमियों एवं समाज के लोगों से शोभायात्रा और धार्मिक आयोजन में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts