20 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.

बाँदा। पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कला गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 20 वर्षीय युवती की घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा छा गया और परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के पिता रामकृपाल सोनकर के अनुसार, उनकी बेटी वंदना रोज की तरह सुबह घर के काम में लगी थी। इसके बाद पिता खेत में काम करने चले गए, जबकि छोटा भाई घर के बाहर था। काफी देर तक बेटी बाहर नहीं आई तो छोटे भाई ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका पर पिता को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे पिता ने घर के अंदर देखा तो बेटी अचेत अवस्था में मिली। शोर सुनकर आसपास के लोग भी दौड़कर पहुंचे। सूचना मिलते ही पैलानी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

परिजनों के अनुसार, वंदना परिवार में तीन बहनों और दो भाइयों में दूसरे नंबर की थी। वह राजकीय महाविद्यालय पिपरहरी में बीए की छात्रा थी। परिवार में किसी प्रकार के विवाद की बात सामने नहीं आई है। वंदना की मां निर्मला की करीब 15 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उसकी बड़ी बहन किरण की शादी हो चुकी है और वह एक दिन पहले ही मायके से ससुराल गई थी।वंदना ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, यह अभी पहेली बना हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।घटना के बाद पिता रामकृपाल सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts