अवैध गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार.

बाँदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन ईगल” अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अवैध सूखे गांजे के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है।कोतवाली नगर पुलिस गश्त एवं चेकिंग पर थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कनवारा मोड़, कृषि विश्वविद्यालय के पास से 2 अभियुक्तों को दबोचा।तलाशी में दोनों के पास से 02 किलो 800 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा 2 मोबाइल फोन और 1520 रुपये नकद भी बरामद किए गए।गिरफ्तार अभियुक्त रिंकू पुत्र सुरेश निवासी मुचियाना मोहल्ला, थाना कोतवाली नगर, जनपद बांदा व सलमान पुत्र अमिया निवासी मुरवा हुसैनपुर, थाना गिरवां, जनपद बांदा का निवासी हैं।पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त रिंकू शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, रेलवे अधिनियम सहित एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वह पूर्व में भी नशे की तस्करी और चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि जनपद को नशा मुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से ‘ऑपरेशन ईगल’ चलाया जा रहा है। नशे के कारोबार में लिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ में गांजे की सप्लाई चेन के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इसमें शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts