2 बाइक बरामद, नाबालिग शातिर चोर गिरफ्तार.

बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के अपराध मुक्त बांदा अभियान का असर अब सड़कों पर दिखने लगा है। थाना बिसण्डा पुलिस ने रात के अंधेरे में बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी का सनसनीखेज खुलासा कर दिया। थाना बिसण्डा क्षेत्र के मनधीर और जितेन्द्र ने थाने में आकर तहरीर दी कि उनके घर के बाहर खड़ी बाइक अज्ञात चोरों ने पार कर दी है। मामला एसपी पलाश बंसल के संज्ञान में आते ही उन्होंने तत्काल मुकदमा दर्ज कर टीमों को लगाया। देर रात थाना बिसण्डा पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर बिसण्डा के पास घेराबंदी कर एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया।

पूछताछ में शातिर ने कबूल किया कि उसी ने दोनों बाइकें चुराई हैं।बाल अपचारी की निशांदेही पर पुलिस ने चोरी की गई दो मोटरसाइकिल बरामद कर ली हैं। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास और गैंग से जुड़े होने की जांच कर रही है। एसपी पलाश बंसल ने बताया कि जनपद में चोरी, लूट जैसी घटनाओं पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य किया जा रहा है। पीड़ितों की शिकायत पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर खुलासा किया जा रहा है। बिसण्डा पुलिस ने सराहनीय काम किया है। अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, बांदा पुलिस की नजर से बच नहीं सकता। लगातार चोरी की घटनाओं के खुलासे हो रहे हैं-कड़ी से कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। अपराध व अपराधियों की कोई जगह नहीं है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts