19 वे विशाल कावड़ सेवा शिविर का विधिवत शुभारंभ

शाहपुर: हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्तों की सख्या लगातार इस मार्ग पर बढ़ रही है ऐतिहासिक गांव सोरम के ग्रामीणों ने सोमवार को 19 वे विशाल कावड़ सेवा शिविर का विधिवत सुभारम्भ हवन पूजन कर व पंडित जनार्दन शर्मा व ग्राम प्रधान करनवीर सिंह ने फीता काटकर उद्धघाटन किया

हरिद्वार व गोमुख से गंगाजल लेकर आने वाले शिव भक्त कावड़ियों की संख्या लगातार इस मार्ग पर बढ़ती जा रही है ऐतिहासिक गांव सोरम के ग्रामीणों ने सोरम के गेट नम्बर एक पर सोमवार को पन्द्रहवे कावड़ सेवा शिविर का शुभारंभ यज्ञ कर किया यज्ञ के ब्रह्मा पंडित जनार्दन शर्मा व यजमान पर्णपाल फौजी रहे शिविर का संचालन पंडित जनार्दन शर्मा व ग्राम प्रधान करनवीर सिंह ने फीता काटकर आरम्भ किया सोरम गांव के गेट नम्बर एक पर कावड़ सेवा शिविर का आयोजन पिछले उन्नीस वर्षो से किया जा रहा है जिसमे प्रतिदिन हजारों भोले के भक्त कावड़ियों को भोजन करवाया जाता है शिविर में कावड़ियों के लिए दवाई आदि के साथ साथ विश्राम की उचित व्यवस्था की गई है इस अवसर पर
भाजपा के वरिष्ठ नेता यशपाल बालियान,महामंडलेश्वर जयराम स्वरूप ब्रह्मचारी,ऋषिपाल सिंह,प्रमोद कुमार,डॉ बसन्त प्रजापत, जयपाल ,अमित,मा रामपालसिंह,यशपाल सिंह ,वीरेंद्रवर्मा ,लाला दीपकगोयल,मनोज विश्वकर्मा, योगेंद्र सिंह, मा रजनीश सेन,रुडा सेन, डॉ लोकेन्द्र बालियान, राजीव कुमार,विकास बालियान, आदि सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।
वही दूसरी ओर सोरम के दूसरे गेट की तरफ ठेकेदार धर्मपाल कश्यप ने भी हवन पूजन कर कावड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts