श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के 19 छात्र-छात्राएं न्यूमैक्स ग्रुप में इंटर्नशिप के लिए चयनित

मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में बीबीए एवं एमबीए के 19 छात्र-छात्राएं प्रतिष्ठित इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी न्यूमैक्स ग्रुप में इंटर्नशिप के लिए चयनित हुए। यह ड्राइव संस्थान के कैंपस में आयोजित की गई, जिसमें कंपनी के मार्केटिंग हेड अनुज शर्मा और एचआर मैनेजर अंशुल गोयल ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत सम्पूर्ण चयन प्रक्रिया को संपन्न कराया। संस्थान के निदेशक एसएन चौहान और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट समन्वयक आशीष चौहान ने कंपनी प्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

कंपनी प्रतिनिधियों ने सबसे पहले छात्रों को इंटर्नशिप मॉड्यूल और जॉब प्रोफाइल के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह इंटर्नशिप एक जॉब अपॉर्चुनिटी के साथ जुड़ा हुआ प्रशिक्षण है। न्यूमैक्स ग्रुप भारत की अग्रणी इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी है, जो पूरे देश में टाउनशिप विकास एवं बहुमंजिला भवनों का निर्माण रेरा के मानकों के अनुसार करती है। कंपनी इस प्लेसमेंट ड्राइव में मार्केट ट्रेनी और सेल्स ट्रेनी के पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने आई थी। छात्रों के चयन में स्पीकिंग स्किल, टीम स्पिरिट और तकनीकी दृष्टिकोण जैसे मापदंडों को प्राथमिकता दी गई।

प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 48 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 19 छात्रों का अंतिम रूप से चयन किया गया। चयनित छात्रों को इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड और इंसेंटिव प्रदान किए जाएंगे, जबकि दो माह की ट्रेनिंग के उपरांत दक्षता के आधार पर उन्हें नियमित नियुक्ति का अवसर भी मिल सकता है। बीबीए से अमाया खजवाल, ध्रुवी, अक्षित कुमार, हमायनी, ज्योति बालियान, राशि राणा आदि तथा एमबीए से मेघा और हरित कुमार सहित कुल 19 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ।

निदेशक एसएन चौहान ने इस उपलब्धि को संस्थान के लिए एक स्वर्णिम अवसर बताया। उन्होंने कहा कि श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज न केवल इंजीनियरिंग और एमबीए बल्कि बीबीए, बीएससी, बीसीए, बीकॉम, एग्रीकल्चर और फार्मेसी सहित सभी पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए समय-समय पर कैंपस प्लेसमेंट आयोजित करता रहा है। यह उपलब्धि संस्थान के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण और समूह चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ की दूरदृष्टि का परिणाम है, जो संस्थान को एक उच्च स्तरीय शिक्षा केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्रों को आत्मअनुशासन, समय प्रबंधन और शिक्षा पर एकाग्रता से कार्य करना चाहिए, ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने छात्रों को प्रत्येक गतिविधि में सहभागिता करने और प्लेसमेंट ड्राइव का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर आशीष चौहान ने कंपनी प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी संस्थान के साथ जुड़े रहने तथा प्लेसमेंट प्रक्रिया को और मजबूत करने का आग्रह किया। कार्यक्रम का सफल संचालन इंजीनियर नितिशा त्यागी ने किया, जबकि आयोजन में डॉ. चित्रा श्रीवास्तव और सागर शुक्ला सहित कई प्रवक्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts