12 बार के चैंपियन का WWE को आखिरी सलाम,

WWE में पिछले कुछ महीनों में बहुत सी बड़ी चीजें हो चुकी हैं. फैंस को तगड़े सरप्राइज मिल रहे हैं. कंपनी का फोकस 1 और 2 अगस्त को होने वाले समरस्लैम इवेंट पर है. बड़े मैचों का ऐलान किया जा रहा है. हाल ही में एक दिग्गज ने कंपनी छोड़ने का फैसला किया. इसके बाद रेसलिंग वर्ल्ड में हलचल तेज हो गई. किसी को समझ नहीं आया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया. खबर सामने आई कि वो नया कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं कर रहे हैं. अब उन्होंने खुद ही एक इमोशनल मैसेज साझा किया है. इससे पूरी तरह क्लियर हो गया है कि वो WWE से अलग हो गए हैं.फाइटफुल सलेक्ट ने सबसे पहले अपनी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया था. रिपोर्ट में कहा गया था कि शेमस का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला है और वो इसके बाद कंपनी छोड़ रहे हैं. ये भी कहा गया कि वो दोबारा कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं करने वाले हैं. WWE ने शेमस के साथ बात कर उन्हें नई डील भी दी, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया.

शेमस ने 2007 में WWE में कदम रखा था. इसके बाद 2009 में उन्होंने मेन रोस्टर में कदम रखा. कंपनी ने हमेशा उन्हें तगड़ा पुश दिया. वो हमेशा लाइमलाइट में रहे. उन्होंने अपने WWE करियर में कुल 12 बार चैंपियनशिप जीती. विंस मैकमैहन ने उन्हें ज्यादातर बड़े मैचों में ही रखा.

शेमस ने दिया संदेश

शेमस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना नाम भी बदल दिया था. अब उन्होंने WWE से ऑफिशियल तौर पर विदाई ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पर ज्यादा कुछ नहीं कहा. शेमस ने अपना मशहूर कैचफ्रेज लिखा. साथ ही साथ आयरिश में WWE में अपने दोस्तों को अलविदा कहा.

AEW में जा सकते हैं शेमस

शेमस 48 साल के हैं. उनके पास अनुभव की कोई कमी नहीं है. करियर के अंतिम पड़ाव पर वो एक नया कदम उठा सकते हैं. शेमस की AEW में एंट्री हो सकती है. उन्हें टोनी खान की कंपनी में अच्छा पैसा भी मिल सकता है. शेमस का आगे शायद ऐसा ही प्लान हो सकता है. शेमस को लगी थी चोट शेमस लंबे समय से WWE टीवी पर नज़र नहीं आए थे. वो चोटिल हो गए थे. WWE में शेमस ने अंतिम मैच पिछले साल नवंबर में लड़ा था. Raw में उन्होंने जॉन सीना और रे मिस्टीरियो के साथ मिलकर जजमेंट डे को मात दी थी. इसके बाद वो एक्शन में नज़र नहीं आए थे.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts