अलवर में 117 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, अवैध रूप से भारत में रह रहे थे

अलवर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 117 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद गृह विभाग के निर्देश पर की गई। पुलिस ने बगड़ तिराहे थाना क्षेत्र से 47, मालाखेड़ा से 38 और राजगढ़ थाना क्षेत्र से 32 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह ने बताया कि ये सभी नागरिक कई वर्षों से भारत में अवैध रूप से निवास कर रहे थे और अधिकतर ईंट भट्टों पर मजदूरी करते हुए पाए गए। छानबीन के दौरान सामने आया कि ये लोग बगैर वैध दस्तावेजों के अवैध तरीके से भारत में घुसे थे। फिलहाल इन सभी को विभिन्न थानों में रखा गया है और इन्हें जल्द ही डिटेंशन सेंटर भेजा जाएगा। वहां से इन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत बांग्लादेश वापस भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस की यह सघन कार्रवाई जिले में अवैध घुसपैठ के खिलाफ एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts