स्वास्थ्य मेलों का CMO ने किया निरीक्षण.

मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने रविवार को जनपद में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया। उन्होंने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुभाष नगर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मीरापुर तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामराज पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य मेलों में उपचार के लिए पहुंच रहे मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, मरीजों की जांच, दवा वितरण और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को भी परखा।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संबंधित चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य मेलों में आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। मरीजों को उपचार के लिए किसी प्रकार की परेशानी हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध दवाओं और जांच सुविधाओं की भी जानकारी ली तथा आवश्यकतानुसार व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।डॉ. सुनील तेवतिया ने स्वास्थ्य केंद्रों में साफसफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का उद्देश्य आमजन को उनके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इन मेलों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाएं आसानी से उपलब्ध कराई जा रही हैं।उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से शासन की मंशा के अनुरूप पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए नियमित रूप से व्यवस्थाओं की निगरानी की जाए और मरीजों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखने तथा केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं लगातार उपलब्ध रखने के निर्देश भी दिए गए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts