सूर्यकुमार और उनकी फैमिली से मिले PM,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को दिल्ली में भारतीय क्रिकेट टीम के T20I के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनके परिवार से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी को सूर्यकुमार के छोटे बच्चों के साथ बातचीत करते और समय बिताते हुए देखा गया. क्रिकेटर की बड़ी बेटी ने प्रधानमंत्री को कविता भी सुनाई.विस्फोटक बल्लेबाज के परिवार से मुलाकात को लेकर पीएम मोदी ने’X’ (ट्विटर) पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि भगवान राम और सरयू के आगमन ने इस साल की दीपावाली के आध्यात्मिक महत्व को और बढ़ा दिया है. उन्होंने कहा, “दीपावली के माहौल में राम और सरयू का आगमन हुआ है. इससे दीपावली का वातावरण और भी पावन एवं दिव्य हो गया है.”

PM मोदी ने SKY के स्वर्ण पदक को देखा

मुलाकात के दौरान, सूर्यकुमार को 2026 ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत पर मिला अपना स्वर्ण पदक पहने हुए देखा गया. पीएम मोदी ने भी उस पदक को अपने हाथ में लिया और उस ऐतिहासिक पल के बारे में जानकारी हासिल की, क्योंकि यह भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि का एक खास पल था.अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए दुनियाभर में मशहूर सूर्यकुमार यादव का T20I करियर बेहद शानदार रहा है. उन्होंने 2022 और 2023 में ‘ICC पुरुष T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार जीता. यही नहीं दाएं हाथ का बल्लेबाज 4 साल पहले अक्टूबर 2022 में ICC पुरुष T20I बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर वन स्थान पर पहुंच गया था.

T20 क्रिकेट में शानदार रहा करियर

साथ ही अगले साल जनवरी 2023 में उन्होंने 910 अंकों की करियर-सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की, जो इस फॉर्मेट में दर्ज की गई सबसे ऊंची रेटिंग्स में से एक है. उन्होंने फटाफट क्रिकेट के इस फॉरमेट में कई शानदार पारियां खेली हैं.साल 2024 ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई और बाद में 2026 T20 वर्ल्ड कप में टीम का नेतृत्व करते हुए भारत को खिताब जिताया. इस तरह टीम इंडिया T20 वर्ल्ड कप खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई. उनकी कप्तानी में, भारत ने पिछले साल UAE में T20 एशिया कप भी जीता.

खराब फॉर्म की वजह से टीम इंडिया से बाहर

हालांकि, इस साल T20 वर्ल्ड कप में भारत की खिताबी जीत के बाद, सूर्यकुमार को इंग्लैंड के आगामी दौरे (जिसमें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ मैच शामिल थे) के लिए T20I टीम में जगह नहीं मिली. IPL में पंजाब किंग्स (PBKS) के साथ अपने कार्यकाल के दौरान अपनी कप्तानी से प्रभावित करने के बाद, श्रेयस अय्यर को बाद में T20I का भारतीय कप्तान नियुक्त किया गया.कप्तान के तौर पर मिली सफलता के बावजूद, पिछले कुछ समय से सूर्यकुमार का बल्ला खास कमाल नहीं दिखा पाया है और उनकी बल्लेबाजी इस समय पुराने फॉर्म में नहीं है. फॉर्म में आई गिरावट की वजह से वह इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts