साड़ी में महिला ने दिखाए गजब के करतब, लेकिन लोगों ने छेड़ दी अलग ही बहस, Video हुआ वायरल

करतब करती हुई महिला- India TV Hindi

Image Source : SOCIAL MEDIA
करतब करती हुई महिला

आज के समय में लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी सजग हो गए हैं। पहले जहां लोग अपने हेल्थ की अनदेखी कर दिया करते थे, वहीं अब हर कोई खुद को फिट रखने की कोशिश करता है। कुछ लोग जिम जाकर एक्सरसाइज करते हैं तो कुछ लोग घर या फिर पार्क में ही एक्सरसाइज कर लेते हैं। मगर अधिकतर लोग अपने आप को फिट रखने के लिए कुछ ना कुछ जरूर करते हैं। ऐसे ही एक महिला रॉड पर कुछ करतब करती हुई दिखी जिसका वीडियो वायरल हो रहा। मगर लोगों ने इसपर एक अलग ही चर्चा शुरू कर दी है। आइए आपको बताते हैं कि लोग किस बात को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने साड़ी के रंग को लेकर शुरू की चर्चा

इस वायरल वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Kairavii_Rajput नाम के पेज से शेयर किया गया है। यूजर ने वीडियो शेयर करके लिखा है कि, ‘अगर ये ऐसा सफेद सारी पहन कर करती तो सब डर जाते।’ इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट में लिखा- सफेद सारी और रात में कोई ऐसा करते दिख जाए तो 2-4 हार्ट अटैक से निकल जाएंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- अब मैं यह कल्पना करके हसूंगा अगर सच में कोई सफेद साड़ी मैं लटकेगी तो।

वहीं कुछ लोगों ने महिला की तारीफ भी की है। एक यूजर ने लिखा- स्ट्रेंथ तो है भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- ब्यूटी विथ स्ट्रेंथ। एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या फिटनेस है।

ये भी पढ़ें-

शख्स ने ‘तारों’ से जुड़ा हुआ एक सवाल पूछा, जवाब सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल

अरे चचा ने तो ऑटो रिक्शा में ही Wine Shop भी बना दिया, Unique लुक के कारण Video हो रहा है वायरल

 

Source link

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts