वैभव सूर्यवंशी काटेंगे पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बवाल, कब और कहां होगा मुकाबला?

वैभव सूर्यवंशी उन युवाओं में शामिल हैं, जिन्होंने कम उम्र में अपनी पहचान बना ली। आईपीएल से लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले इस युवा बल्लेबाज के खेल पर अब दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों की नजर रहती है।आने वाले दिनों में उन्हें एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का मौका मिलना है। बीसीसीआई ने एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें वैभव को भी जगह मिली है,

22 नवंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी इंडिया ,

कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक खेले जाने वाले राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच 22 नवंबर को मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।भारत अपना अभियान 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ शुरू करेगा। इसके बाद 22 नवंबर को पाकिस्तान ए से भिड़ंत होगी, जबकि 24 नवंबर को यूएई के खिलाफ ग्रुप चरण का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में वैभव के पास टूर्नामेंट के शुरुआती तीन मैचों में अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाने का मौका होगा।

तिलक वर्मा संभालेंगे टीम की कमान

बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय इंडिया ए टीम की कप्तानी तिलक वर्मा को सौंपी है, जबकि रजत पाटीदार उपकप्तान होंगे। टीम में वैभव सूर्यवंशी के अलावा अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं, जो भारतीय सीनियर टीम के लिए खेल चुके हैं।इंडिया ए की टीम में विकेटकीपर के तौर पर प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र को जगह मिली है। वहीं सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियान, प्रिंस यादव और अरशद खान भी टीम का हिस्सा हैं।

राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए इंडिया ए टीम

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार (उपकप्तान), रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अरशद खान।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts