विजय की पार्टी TVK ‘इंडी’ गठबंधन में शामिल,

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली पार्टी तमिझगा वेत्री कड़गम (TVK) ने आधिकारिक तौर पर ‘इंडी’ गठबंधन में शामिल होने का एलान कर दिया है। शनिवार को चेन्नई स्थित कांग्रेस मुख्यालय ‘सत्यमूर्ति भवन’ में हुई गठबंधन की बैठक में TVK के दो मंत्रियों ने हिस्सा लेकर इसकी औपचारिक शुरुआत कर दी। बता दें कि चेन्नई में हुई इस अहम बैठक में TVK के चुनाव प्रबंधन महासचिव व मंत्री आधार अर्जुन और वित्त मंत्री मैरी विल्सन ने पार्टी का प्रतिनिधित्व किया।

तमिलनाडु कांग्रेस ने बताया ऐतिहासिक दिन

तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (TNCC) के अध्यक्ष मणिकम टैगोर ने इसे गठबंधन के लिए एक बेहद ऐतिहासिक दिन बताया और कहा कि अभिनेता-नेता विजय के इस फैसले से पूरा गठबंधन और अधिक मजबूत होगा।

चुनाव आयोग और CEC के खिलाफ मोर्चा

गौर करने वाली बात यह है कि बैठक में यह तय किया गया कि ‘इंडी’ गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राज्यभर में जिला स्तर पर जोरदार प्रदर्शन करेगा।गठबंधन दलों का आरोप है कि विशेष सघन संशोधन (SIR) प्रक्रिया के दौरान चुनाव आयोग ने मनमाने और गैरकानूनी तरीके से काम किया है, जिसके कारण चुनावी सूची से 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं।

15 अक्टूबर को चेन्नई में बड़ा प्रदर्शन

गौरतलब है कि CEC को हटाने की मांग को लेकर आगामी 15 अक्टूबर को चेन्नई में होने वाले विरोध प्रदर्शन में TVK के अलावा कांग्रेस, VCK, CPI, CPM, IUML, MDMK और CPI(ML) जैसी तमाम पार्टियां एक मंच पर नजर आएंगी।इस मामले में MDMK नेता वाइको ने कहा कि शनिवार को बैठक में शामिल होना महज “पहला कदम” है। आने वाले समय में TVK ‘इंडी’ गठबंधन की राष्ट्रीय बैठकों में भी हिस्सा लेगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts