विकास कार्य कराए जाने के लिए खतौली विधायक ने एमडीए को विकास कें लिये लिखा पत्र।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

 

कस्बे के विकास के लिए विकास प्राधिकरण को पत्र लिखते हुए।

मुज़फ्फरनगर। खतौली के विकास को मदन भैया ने एमडीए को पत्र लिखा नाला निर्माण, सड़क निर्माण, पार्क, सामुदायिक भवन, चौड़ीकरण सहित अन्य जनहित की आवश्यकताओं के लिए मदन भैया ने एमडीए को विकास कार्य कराए जाने के लिए पत्र लिखा। खतौली विधायक मदन भैया ने खतौली कस्बे के चहूंमुखी विकास के लिए मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को पत्र लिखते हुए।

 

खतौली से रालोद के विधायक मदन भैया अपने क्षेत्र में विकास के लिए खेकड़ा में भी जाने जाते थे और उसी के अनुरूप उन्होंने खतौली विधानसभा में जहां सवा साल में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य करने का काम किया है वहीं खतौली कस्बे की आम आदमी की जन समस्या के लिए मुख्य सड़क मार्ग के चौड़ीकरण, कस्बे के जल निकासी के लिए नाला निर्माण , इस्लामनगर का मुख्य नाला, बुढ़ाना तिराहे से मंडी तक इंटरलॉकिंग,कस्बे में गौशाला रोड का निर्माण, मोहल्ला मिट्ठू में पार्क का निर्माण, आदि विकास कार्यों के लिए पत्र लिखते हुए अवगत कराया की शायद नगर पालिका को उक्त कार्य करने के लिए समुचित फंड ने मिल पाया हो इसलिए जनहित में मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को पत्र लिखकर विकास कार्य कराने का अनुरोध किया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts