मुजफ्फरनगर। शातिर अपराधियों हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के सत्यापन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत स्वंय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा। थाना सिविल लाईन के हिस्ट्रीशीटर अपराधी एचएस नं0- 18ए बबलू उर्फ जुल्फिकार पुत्र मुश्ताक निवासी मदीना कॉलौनी थाना सिविल लाईन, उसके मसकन पर जाकर भौतिक सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान हिस्ट्रीशीटर बबलू उर्फ जुल्फिकर उपरोक्त घर पर मौजूद नहीं मिला जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उसके परिजनों को निर्देशित किया गया कि हिस्ट्रीशीटर को तत्काल सूचित करें कि वह थाना सिविल लाईन पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराए ।














