मुज़फ्फरनगर। वन स्टॉप सेंटर, जिला चिकित्सालय परिसर स्थित, निकट टी बी वार्ड में उत्तर प्रदेश विधान सभा की प्रतिनिहित विधायन समिति के निर्देश पर उक्त समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य जनपद के जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में जनपद में संचालित वन स्टॉप सेंटर आने वाली पीड़ित महिलाओं बालिकाओं को आवश्यकतानुसार वन स्टॉप सेंटर द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवम सुविधाओं का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किए जाने के क्रम में डा वीरपाल निर्वाल,अध्यक्ष जिला पंचायत की गरिमामयी उपस्थिति में जनपद स्तरीय गोष्ठी आयोजित की गई।जनपद स्तरीय गोष्ठी में डा वीरपाल निर्वाल द्वारा उपस्थित सभी से कहा गया कि। महिला एवम बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर पर उपलब्ध सेवाओं एवम सुविधाओं का लाभ सभी पीड़ित महिलाओं एवम बालिकाओं तक अवश्य पहुंचे। बीना शर्मा ने संचालित योजनाओं के प्रचार प्रसार पर बल दिया। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार द्वारा वन स्टॉप पर उपलब्ध सेवाओं एवम सुविधाओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। भाजपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री राम कुमार शर्मा रागी द्वारा महिला एवम बेटी विषय पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति से डा राजीव कुमार द्वारा किया गया। जनपद स्तरीय गोष्ठी में जिला पंचायत अध्यक्ष के स्टेनो श्री अक्षय शर्मा, वन स्टॉप सेंटर स्टाफ, सुविधा साहू, सुषमा शर्मा, रजनी भास्कर, शरमीन जैदी, अमित कुमार, पुलिस चौकी प्रभारी इला दास, एच सी पी सीमा चौधरी, महिला आरक्षी, चाइल्ड हेल्पलाइन से परामर्शदाता राखी एवम विपिन कुमार, जिला प्रोबेशन कार्यालय से संजय कुमार, अजय कुमार एवम बाल विकास पुष्टाहार विभाग से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी एवम मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया के निर्देशन में जनपद मुजफ्फर नगर निरंतर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।















